इंदौर में प्रशांत भूषण के साथ बदसलूकी, प्रदर्शनकारियों ने उतार दी टोपी

Aam Aadmi Party leader Prashant Bhushan
भोपाल। आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण को शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। एक प्रदर्शनकारी ने तो भूषण के सिर पर से टोपी तक उतार दी। प्रशांत भूषण शुक्रवार को इंदौर के एक होटल में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे, तभी कुछ युवक वहां आ पहुंचा और उन्होंने कश्मीर को लेकर नारेबाजी करते हुए उनके सिर पर से टोपी उतार दी।

उसने प्रशांत भूषण के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उसने जोर जोर से गालियां दी। बाद में उसे वहां से हटा दिया गया। इसके बाद हाथों में काले झंडे और बैनर लेकर लोग प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे। उन्होंने प्रशांत भूषण वापस जाओ के नारे लगाए। भूषण के आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और प्रदर्शनकारियों से दूर ले गए।

यह प्रदर्शनकारी हिंदूवादी संगठन और भाजपा से जुड़ा है। उनका कहना है कि भूषण ने कश्मीर को लेकर जो बयान दिया है, उसे वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकता। भूषण और आप के लेाग पाकिस्तान से मिले हुए हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और आप समर्थकों के बीच विवाद की भी स्थिति बनी। बाद में भूषण को अपनी पत्रकारवार्ता को बीच में ही खत्म करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+