गणतंत्र दिवस पर दिखी भारत की आकाश से लेकर पाताल तक की ताकत

65th Republic Day: Cultural heritage; Tejas, Hercules, on display at Rajpath
नई दिल्ली। देश के 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित समारोह में देश की सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया। 90 मिनट के इस समारोह में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस परेड का अवलोकन किया। आकाश में बादल छाए होने के कारण आशंका थी कि आयोजन रद्द हो सकता है या हवाई प्रदर्शन स्थगित किया जा सकता है।

परेड में सेना के टैंकों, पनडुब्बी, स्वदेशी लड़ाकू विमान, सशस्त्र बलों की मार्च करतीं टुकड़ियां, विविधरंगी झांकियां शामिल थीं। उनके साथ-साथ स्कूली बच्चे लोकनृत्य प्रस्तुत कर रहे थे। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े हुए थे। समारोह की शुरुआत में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तीनों सेना के प्रमुखों की मौजूदगी में सिंह ने इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र चढ़ाए।

इसके बाद प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री एके एंटनी तथा अन्य गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद परेड के सलामी मंच के लिए रवाना होने से पहले मनमोहन सिंह ने आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ राजपथ के सलामी मंच पर पहुंचे। वहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया। अबे का परिचय तीनों सेनाओं के प्रमुखों और अन्य गणमान्य अधिकारियों से कराया गया और उसके बाद उन्हें राष्ट्रपति के दाहिनी तरफ बैठाया गया। राजपथ पर परेड शुरू होने से पहले राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+