2014 Lok Sabha Election: 16 मई को अंतिम नतीजे शाम 4 बजे तक आने की उम्मीद
नई
दिल्ली। चुनाव आयोग के मुखिया वीएस संपत ने कहा है कि 16 मई को लोक सभा चुनाव 2014 के अंतिम नतीजे शाम 4 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे। संपत ने यह भी कहा कि सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत की जाएगी और देश भर के करीब 989 केंद्र पर पर यह मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि शाम 4 बजे तक इस बात की घोषणा कर दी जाएगी कि आखिर कौन सी राजनीतिक पार्टी सबसे ज्यादा बढ़त में है। id="toptextpromo">वीएस
संपत ने कहा है कि 16 मई को सुबह 8 बजे से वास्तविक मतगणना शुरु की जाएगी लेकिन मतगणना किए जाने के लिए सभी तैयारियां सुबह 5 बजे से ही शुरु कर दी जाएंगी। सुबह 6 बजे तक सभी प्रवर्तन अधिकारियों को मतगणना की सूची सौंप दी जाएगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लोक
सभा चुनाव 2014 में चुनाव आयोग को भी काफी परेशानियों और बयानबाजी का सामना करना पड़ा है। कहा जाए तो यह भाजपा के नरेंद्र मोदी की ही देन है कि उन्होंने आयोग को चेतावनी देने का अनूठा सिलसिला शुरु किया। उन्हीं की राह पर चलते हुए सपा के आजम खां ने भी अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। चुनाव के दौरान आयोग पर उठाए गए सवाल अब भी वैसे ही तरोताजा हैं। मोदी के करीबी अमित शाह ने एक प्रेस वार्ता कर कहा था कि यूपी और बिहार में चुनाव के दौरान बूथ कैपचरिंग की गई है लेकिन आयोग ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों को तब याद आाया टीएन सेशन का दौर, जहां उनके समय में राजनीति पार्टियां कुछ कहने और करने से पहले सौ बार सोचती थीं।











Click it and Unblock the Notifications