चंदे का फंडा, 2014 के लिए 'आप' ने आप से मांगे 2014 रुपये

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 20 लाख रुपए चंदे के तौर पर जमा किया था, लेकिन अब उसे लोकसभा चुनाव के लिए ज्यादा चंदे की जरुरत है। ज्यादा से ज्यादा डोनेशन जमा करने में जुटी आम आदमी पार्टी ने नए साल के मौके पर फंड जुटाने का एक नया फंडा निकाला है। उसे उम्मीद है कि उनका ये स्टंट इसबार हिट हो जाएगा। पार्टी ने लोगों से अपील की थी कि वो 2014 समर्थकों को इकट्ठा करके उनसे पार्टी को 2014 रुपये या इससे ज्यादा का फंड देने की अपील करें, ताकि लोकसभा चुनाव के लिए ज्यादा चंदा इकट्ठा किया जा सके।
पार्टी ने अपने इस मिशन का प्रचार सोशल मीडिया के जरिए किया है। उन्होंने अपने फेसबुक, टि्वटर और पार्टी की वेबसाइट के जरिए लोगों से 2014 के लिए 2014 रु. देने की अपील की है। उनकी अपील का ही नतीजा रहा कि चंद घंटों के अंदर ही लोगों ने डोनेशन देना शुरू कर दिया। वेबसाइट पर एक लिंक भी है, ताकि लोग जान सकें कि कितने लोगों ने डोनेशन दिया। 1 जनवरी की दोपहर से शुरू की गई इस मुहिम के तहत शाम तक 926 लोग डोनेशन दिया। इसमें अधिकतर विदेशी शामिल है। अब तक पार्टी के फंड में 31 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा हो चुकी थी। इनमें वो 926 लोग भी शामिल थे, जिन्होंने 2014 रुपये डोनेट किए थे।












Click it and Unblock the Notifications