2000 के नोट पर ये कैसा कंफ्यूजन?, MP कांग्रेस का नोटबंदी का Tweet, बीजेपी के विजयवर्गीय बोले- 'बंद नहीं हुआ..'

2000 के नोट सर्कुलेशन से वापस लेने के RBI के फैसले के बाद विपक्ष इसे नोटबंदी करार दे रहा हैं। एमपी कांग्रेस ने कुछ ऐसा ही ट्वीट किया। वहीं बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले कि नोट अभी बंद नहीं हुआ है, चल रहा है।

2000 note What kind of confusion

2000 note: नवंबर 2016 में लॉन्च हुआ नया नवेला 2000 का नोट करीब साढ़े 6 साल बाद आहिस्ता-आहिस्ता चलन से बाहर हो जाएगा। आरबीआई के ताजा फैसले के बाद पब्लिक के बीच जहां चर्चाओं का बाजार गर्म हैं, तो वहीं सियासी दल और उसके नेताओं के बयान भी बमचक मचाए हुए हैं।

आरबीआई के फरमान में स्पष्ट है कि मौजूदा 2000 के नोट 30 सितंबर तक अमान्य नहीं होंगे। मतलब बैंकों में नोट बदलने या अकाउंट में जमा करने की सुविधा रहेगी। लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट दागा है कि 'एक बार फिर नोटबंदी हुई हैं'। इसके साथ ही तंज भी कसा कि जनता को अब तय करना चाहिए कि बार बार नोट बदलें या एक बार सरकार बदलें।

एमपी कांग्रेस के ट्वीट के पहले बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का भी बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने 2000 के नोट के सवाल पर मीडिया में कहा कि ' नोट बंद नहीं हुआ है, चल रहा है। नोट की प्रिंटिंग नहीं होगी। बस इतनी सी बात हैं।

वैसे भी 2018-19 में दो हजार रुपये के नोट की प्रिटिंग बंद कर दी गई थी। 'क्लीन नोट पॉलिसी' का हवाला दिया जा रहा हैं। यानि मार्केट में लेन-देन में अच्छी क्वालिटी के बैंक नोट चले। पहले जब एक हजार और पांच सौ के नोट चलन से बाहर हुए थे, तो उस समय लिए गए एक्शन को 'नोट-बंदी' नाम मिला था। इस बार क्लीन नोट पॉलिसी के नाम से ताजा एक्शन पहचाना जाएगा।

RBI द्वारा लिए गए फैसले के बाद सियासत भी उफान पर हैं। विरोधी दल केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल पर सवाल दाग रहे हैं। नेताओं के बयानों की फायरिंग भी जारी हैं। इस बीच आम लोगों के मन में फिर साढ़े 6 साल पुरानी तस्वीरें उभरने लगी हैं। दूसरे राज्यों की तरह एमपी के लोग भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+