2000 ke note पर मीम्स की बाढ़! यूजर बोले- सबका बदला लेगा तेरा दो हजार
2000 ke note पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई की ओर से जारी किए जाने वाले 2000 के गुलाबी नोट अब बाजार में नहीं मिलेंगे। बैंक नोट वापसी के फैसले पर नेटिजन्स रोचक अंदाज में रिएक्ट कर रहे हैं।

2000 ke note अब इतिहास बन जाएंगे। नरेंद्र मोदी सरकार को नोटबंदी की तरह इस फैसले पर भी तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स मीम्स के सहारे क्रिएटिव तरीके से 2000 के नोट का मातम मनाते दिख रहे हैं।
दरअसल, 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट को आरबीआई ने प्रचलन से वापस लेने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद नोटबंदी जैसी अफरा-तफरी की आशंका है। हालांकि, समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया, 30 सितंबर के बाद भी इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा।
केंद्रीय बैंक का मानना है कि बैंकों में इन नोटों को बदलने के लिए लोगों के लिए चार महीने का समय काफी है। ऐसे में मार्केट में चल रहे 2,000 रुपये के अधिकांश नोट 30 सितंबर की निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंकों में वापस आ जाने की उम्मीद है।
तमाम अनिश्चितताओं और विसंगतियों पर नजर रखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स के बीच व्यंग्य की बाढ़ सी आ गई है। नेटिजन्स ने किसी की मौत होने पर जनाजा, ईसाई कब्रिस्तान और तस्वीर पर माला जैसे प्रतीकों के सहारे 2000 के नोट को इतिहास करार दिया।
सागर नाम के यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल @sagarcasm पर गैंग्स ऑफ वासेपुर मूवी का सीन शेयर कर बताया कि 2000 के नोट पर फैसले के बाद ऐसा लग रहा है मानो 2000 का जनाजा निकाला गया।
बड़ी संख्या में 2000 के नोट अपने घरों पर रखने वाले लोगों की स्थिति को दिखाते हुए इसी यूजर ने वीडियो क्लिप शेयर की जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से सामने सिर झुकाते देखे जा सकते हैं।
इंडियन यूथ कांग्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा, 2000 ke note भारत की जनता से कह रहे हैं, अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना। @advaidism हैंडल पर एक यूजर ने दो हजार के बैंक नोट में चिप वाली बात पर तंज कसा।
इस यूजर ने कहा कि सात साल की आयु में 2000 का नोट चल बसा। पुरानी आर्काइव इमेज शेयर करते हुए इस यूजर ने दिवंगत की शांति के लिए इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया टर्म RIP यानी Rest In Peace का भी इस्तेमाल किया।












Click it and Unblock the Notifications