जम्‍मू-कश्‍मीर में अबतक 200 खूंखार आतंकियों का सफाया, पुलवामा और शोपियां में सबसे ज्‍यादा एनकाउंटर

श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खात्‍मे के लिए सुरक्षा बलों ने जो अभियान चलाया था वो कारगर होता साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत अबतक 200 खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। मारे गए आतंकियों में अधिकतर आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन के हैं। इस महीने सेना ने मुठभेड़ में हिजबुल के दो शिर्ष कमांडरों को भी मार गिराया है। जम्‍मू कश्‍मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने साफ कर दिया है कि सर्दियों के मौसम में भी आतंकवादियों को खत्‍म करने के लिए ऑपरेशन ऑलआउट जारी रहेगा। जबतक घाटी से आतंकवाद पूरी तरह खत्‍म नहीं होता तबतक यह अभियान जारी रहेगा।

जम्‍मू-कश्‍मीर में अबतक 200 खूंखार आतंकियों का सफाया, पुलवामा और शोपियां में सबसे ज्‍यादा एनकाउंटर

Recommended Video

    Kulgam Attack: BJP नेताओं के घर में मातम,आतंकी संगठन TRF ने ली हत्या की जिम्मेदारी | वनइंडिया हिंदी

    प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कश्मीर के पुलवामा और शोपियां में जारी वर्ष में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच अब तक कई मुठभेड़ हुई हैं। इसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए जून महीने में सबसे अधिक 49 आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को असफल करते हुए उनको मौत के घाट उतारा है जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना है। गत वर्ष 2019 में सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन और अन्य आतंकवादी संगठनों के 157 आतंकवादियों को मार गिराया था। अप्रैल 2020 में सुरक्षाबलों ने 28 आतंकवादियों और जुलाई व अक्टूबर महीने में 21-21 आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता हासिल हुई है।

    आंकड़ों के मुताबिक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में अक्टूबर महीने तक सबसे ज्यादा मुठभेड़ हुई हैं। इनमें सुरक्षाबलों ने 138 आतंकवादियों को मार गिराया है। इसके अलावा कश्मीर के शौपियां और पुलवामा जिलों में स्थानीय युवाओं के आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के उपरांत सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ों में कुल 98 आतंकवादियों को मारा गिराया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+