महाराष्‍ट्र: कीटनाशक से 20 किसानों की दर्दनाक मौत, 700 अस्‍पताल में भर्ती, 25 हुए अंधे

मुंबई। महाराष्‍ट्र के यवतमाल जिले में जहरीले कीटनाशक की चपेट में आकर 20 किसानों की मौत की खबर है। वहीं 700 किसान अस्‍पताल में भर्ती हैं जिनमें से 25 के आंखों की रोशनी जा चुकी है। करीब 30 किसानों की हालत गंभीर बनी हुई है। ये किसान अपनी कपास की फसल को कीड़े से बचाने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव कर रहे थे।

महाराष्‍ट्र: किटनाशक से 20 किसानों की दर्दनाक मौत, 700 अस्‍पताल में भर्ती, 25 हुए अंधे

मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। साथ किसानों की कीटनाशक के कारण हुई मौत के संबंध में जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। एक किसान ने बताया कि वह जब दवाई का छिड़काव रहा था उस वक्त अचानक सबकुछ धुंधला दिखाई देने लगा।

इसके बाद उसे नहीं पता क्या हुआ। होश आया तो वह अस्पताल में था। वहीं स्‍थानीय लोगों का कहना है कि इस बार किसानों ने चीनी स्प्रे पंप का खूब इस्तेमाल किया जिससे अधिक मात्रा में कीटनाशक का छिड़काव होता है। लेकिन स्प्रे करने के वक्त किसानों और मजदूरों ने मास्क या दस्ताने नहीं पहन रखे थे। जिसकी वजह से नाक और मुंह के जरिए जहर शरीर में चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+