पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का मेगा प्लान, 20 दिनों तक चलेगा ये इवेंट

नई दिल्ली, सितंबर 04: भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 'सेवा और समर्पण अभियान' चलाने का फैसला किया है। सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा है कि 20 दिवसीय मेगा कार्यक्रम 17 सितंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन से शुरू होगा। यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 20 साल को चिह्नित करने का फैसला किया था।

20 day mega event will begin from Prime Minister Narendra Modis 71st birthday

गौरतलब है कि मोदी 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और इस साल 7 अक्टूबर को वे निर्वाचित प्रमुख के रूप में लगातार बीस वर्ष पूरे कर लेंगे। बीजेपी के अनुसार ऐसे बहुत कम नेता हैं जिन्हें जनसेवा का यह अवसर मिला है। बीजेपी ने इस सेवा और समर्पण अभियान के लिए कई कार्यक्रम चलाने का फैसला किया है। पार्टी 20 दिवसीय समारोह के तहत बड़े पैमाने पर स्वच्छता और रक्तदान अभियान और कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है।

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने इसके लिए सभी राज्य इकाइयों को निर्देश जारी किए हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि देश भर के भाजपा बूथों से प्रधानमंत्री को उनके प्रयासों के लिए बधाई देने के लिए पांच करोड़ पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे, क्योंकि पार्टी के सदस्य खुद को सार्वजनिक सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। बीजेपी के सभी प्रदेश और जिला कार्यालयों पर पीएम मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व को लेकर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। नमो ऐप पर वर्चुअल प्रदर्शनी होगी, जिसमें पीएम मोदी के बारे में बताया जाएगा।

इसके अलावा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और उपकरण वितरित करने को कहा गया है तथा जिला मुख्यालयों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होंगे। गरीब बस्तियों, अनाथालयों, अस्पतालों और वृद्धाश्रमों में फलों का वितरण करने को कहा गया है। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन बैग का वितरण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे राशन केंद्रों पर जाएं और लाभार्थियों का वीडियो बना कर पीएम मोदी के प्रति अपना आभार व्यक्त करें।

वहीं रक्त दान शिविर आयोजित करने और प्लास्टिक मुक्त भारत के प्रति जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया है। इसी तरह टीकाकरण केंद्रों पर जाकर लोगों को जागरुक करने तथा टीका लगवाने वालों का प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने का वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा गया। देश के सभी बूथों से प्रधानमंत्री को गरीब कल्याण व सेवा कार्यों के लिए आभार के रूप में पांच करोड़ पोस्ट कार्ड भेज कर बधाई व अभिनंदन करने को भी कहा गया है।

पीएम मोदी को मिले विभिन्न उपहारों की नीलामी एक वेबसाइट pmmemontos.gov.in के माध्यम से होती है। यह एक बार फिर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए लोगों को जागरुक कर नीलामी में हिस्सा लेने को प्रेरित करने को कहा गया है। इससे मिली राशि नमामी गंगे कार्यक्रम में उपयोग में आती है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि इस अभियान में हिस्सा लेते समय कोविड नियमों का पालन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+