मणिपुर: सेना के काफिले पर हमला, 20 जवान शहीद
इंफाल। मणिपुर के चांडेल जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में सेना की डोगरा रेजिमेंट के 20 जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य जवान घायल हुए हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि उग्रवादियों ने सबसे पहले काफिले के चार वाहनों पर रॉकेट चलित ग्रेनेड से हमला किया।

सेना का यह काफिला चांडेल से इंफाल की ओर जा रहा था। इस हमले में शहीद हुए ज्यादातर जवानों के शव जले हुए हैं। मारे गए जवानों में एक जेसीओ, सात अदर्स रैंक, एक सिग्नल कॉन्स्टेबल, एक आर्मी सर्विस कोर ड्राइवर शामिल हैं। घायल जवानों को हेलिकॉप्टरों के जरिए नगालैंड पहुंचाया गया। इसके अलावा, मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा गया है। फिलहाल किसी भी ग्रुप ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications