वाराणसी के अस्सी घाट पर बीयर पीकर गंगा में पेशाब कर रहे थे अरविंद के कार्यकर्ता?

तबरीद के मुताबिक चर्चा है कि जिन आप कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ उन्हें कुछ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घाट पर बीयर पीने और गंगा में पेशाब करने से रोका था। जानकारों की मानें तो कल की हिंसक झड़प के बाद आम आदमी पार्टी को ज्यादा नुकसान हुआ है। क्योंकि आम आदमी पार्टी का कैंपेन पूरी तरह से बाहरी लोग कर रहे हैं। शायद उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि गंगा बनारस के लिए भावनात्मक मुद्दा है। हाशमी शम्स तबरीद ने पूरे घटनाक्रम पर कई ट्वीट किए।
तबरीद ने ट्वीटर पर आगे लिखा है कि 'मैंने आज कई ऑटो ड्राइवरों, दुकानदारों, सरकारी अधिकारियों से बात की। ज्यादातर लोग आम आदमी पार्टी द्वारा गंगा नदी के अपमान से आहत हैं।' चौंकाने वाली बात यह है कि पत्रकार तबरीद ने जो बातें बताई हैं वह केजरीवाल के दावों से ठीक उलट है। केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बनारस में डर का माहौल पैदा कर रही है ताकि आप समर्थक चुनाव के दिन बाहर न निकलें।
Word is that AAP folks were engaged in a fight yesterday with people who objected to their drinking beer at Assi ghat & Urinating in Ganga
— Hashmi Shams Tabreed (@hstabreed) April 29, 2014 Yesterday's scuffle is hurting AAP more. With AAP campaign entirely driven by outsiders, they don't realize Ganga is an emotional issue here
— Hashmi Shams Tabreed (@hstabreed) April 29, 2014 











Click it and Unblock the Notifications