कर्नाटक में दो कैदियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, अब मंडरा रहा है कई लोगों पर संक्रमण का खतरा
नई दिल्ली। कर्नाटक में जेल के दो कैदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिलने से हड़कंप मच गया है। बेंगलुरू से रामनगर जिला जेल में 121 कैदियों के शिफ्ट किया गया है, जिसमे से दो कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसकी बड़ा यहां बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल तमाम कैदियों को यहां एक छोटी सी जेल में रखा गया था, लिहाजा इस बात की अधिक संभावना है कि आने वाले दिनों में इनमे से कई कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा सकते हैं। बता दें कि कर्नाटक में कुल 8 जिला जेल हैं, इसमे से किसी भी जेल में अभी तक कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार का जल्दबाजी में लिया गया फैसला भारी पड़ सकता है। रामनगर उन 8 जिलों में से एक था, जहां पर कोरोना के एक भी मामले नहीं थे। लेकिन अब संभावना है कि यहां काफी केस बढ़ सकते हैं। कई लोगों को संक्रमण हो सकता है। सोमवार को जब कैदियों को शिफ्ट किया गया तो जिला कमिश्नर, एसपी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य अधिकारी भी वहां मौजूद थे। पुलिस की एक टीम ने इन कैदियों को शिफ्ट करने में मदद की थी। लिहाजा इन तमाम लोगों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। यहां कई जेल में तो एक सेल में 14-15 कैदी तक रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications