कश्मीर में मुठभेड़, 2 आतंकवादी मारे गए
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "कुलगाम में पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।"

चेनिगाम गांव में सशस्त्र आतंकवादियों के छुपे होने की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 18वीं बटालियन ने गुरुवार शाम इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा बलों की टीम पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और उनसे हथियार और कारतूस बरामद किया गया। मृत आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है।"












Click it and Unblock the Notifications