बिहार में बदमाशों का कहर: मूंछ नहीं कटवाई तो बदमाशों ने कान काट लिए

Two men cut ex army jawans ear after he refuses to shave off his beard
पटना। आमतौर पर मर्द मूंछ रखना अपनी शान की बात समझते हैं परंतु पटना के बिहटा में पूर्व सैनिक को मूंछ के कारण अपने कान कटवाने पड़े हैं। गांव के बदमाशों ने उसे मूंछ कटवाने की नसीहत दी, परंतु जब वह नहीं माना तो बदमाशों ने उसका कान ही काट डाला। पुलिस के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के कौड़िया पाली गांव निवासी पूर्व सैनिक रामानुज वर्मा की मूंछ को देखकर बदमाश चिढ़ा करते थे।

बदमाशों ने उन्हें मूंछ कटवा लेने की कई बार नसीहत दी थी, परंतु पूर्व सैनिक मूंछ को अपनी शान की बात बता कर इसे कटवाने से इंकार करते रहे। बिहटा के थाना प्रभारी संजीव कुमार सिन्हा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि मंगलवार को पूर्व सैनिक वर्मा जब बिहटा बाजार से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे तब गांव के समीप ही ललकू यादव समेत तीन लोगों ने उन्हें रोक कर बड़ी मूंछ को कटवा लेने को कहा। इस पर पूर्व सैनिक ने ऐसा करने इंकार कर दिया।

इंकार करने से गुस्साए बदमाशों ने न केवल रामानुज की जमकर पिटाई की बल्कि धारदार हथियार से उनके कान काट डाले। बदमाशों ने वर्मा की बाइक, सोने की चेन और नगदी भी छीन ली और फरार हो गए। सिन्हा ने बताया कि वर्मा के बयान के आधार पर बिहटा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जिसमें तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने घायल पूर्व सैनिक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+