आतंक के साए में हिंदुस्तान, पटना के बाद मणिपुर में ब्लास्ट, 2 की मौत

पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल (रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान एल ब्रोजेन (35) और होल्हुन तोउथांग (40) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक है।
घटना की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विस्फोट देसी बम (आईइडी) से किया गया, जिसमें टाइमर लगाया गया था। घटना के बाद शहर में आने और बाहर जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है और वारदात में शामिल आतंकियों की तलाश की जा रही है। घटना से एक दिन पूर्व मंगलवार को भी संदिग्ध आतंकवादियों ने इंफाल में बम विस्फोट किया, जिसमें चार लोग घायल हुए। किसी भी आतंकवादी संगठन ने अब तक इन विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications