हाथरस: रैगिंग को लेकर हुआ विवाद तो गोली मारकर दो दोस्तों की हत्या
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। रैगिंग- यह शब्द पढ़ने में भले ही समान्य लगे मगर इसके पीछे छिपी भयावहता को वो ही छात्र समझ सकते हैं जो इसके शिकार हुए हैं। आधुनिकता के साथ-साथ रैगिंग के तरीके भी बदल गये। रैगिंग आमतौर पर सिनियर स्टूडेंट्स द्वारा कॉलेज में आए नये स्टेडेंट्स का इंट्रो लेने की प्रकिया होती है मगर किसी छात्र को रैंगिग के चलते अपनी जान गंवानी पड़े हो उसे क्या कहा जायेगा। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामने आया है। यहां रैगिंग को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक आपस में अच्छे दोस्त थे।

लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक लहूलुहान पड़े थे। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का भी कहना है कि रैगिंग को लेकर हुए झगड़े में ही हत्या की गई है। घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद रखा है। हाथरस कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications