कर्नाटक: मंगलौर में घर की दीवार गिरी, दो बच्चों की मौत

मंगलौर । कर्नाटक के मंगलौर के पडिल इलाके में रविवार को एक घर की चारदीवारी ढह जाने से दो बच्चों की कथित रूप से मौत हो गई। पुलिस और अन्य बचाव सेवाओं के कर्मियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मृतक बच्चों की पहचान वार्शिनी (7) और वेदांत (8) के तौर पर हुई है। घटना के वक्त दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। तभी अचानक से दीवार गिर गई और दोनों बच्चे उसमें दब गए।

2 children allegedly died after a boundary wall of a residence collapsed in Mangalores Padil

यह घटना किराए के घर में हुई है। जिसकी मालिकिन मोहिनी जया शेट्टी बताई जा रही हैं। जब यह घटना हुई तब दोनों बच्चे कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। घर के आसपास बनी 20 फीट उंची दीवार घर पर गिर गई। जिसके चलते बच्चों की मृत्यु हो गई।

बता दें कि, इसी महीने के शुरुआत में दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें दबकर दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे।हालांकि मलबे में फंसे 6 लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+