Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में नमाजियों को कार से रौंदने वाला गिरफ्तार, सोने के लिए चोरी की थी लग्जरी कार

नई दिल्ली। दिल्ली के खुरेजी चौक में बड़ी मस्जिद के सामने ईद की नमाज के दौरान कार दौड़ाने वाले बीसी शाहरुख नामक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है कि उसके उपर कई मामले दर्ज हैं और वह जगतपुरी थाने का घोषित अपराधी है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 27 चौरी लूट के मुकदमें दर्ज है। पुलिस जांच में पता चला है कि वह नशे का आदी भी है। पुलिस ने कार में सवार उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसे वह अपनी पत्नी बता रहा था, इसके अलावा इनसे चोरी होंडा सिटी कार, एख बैट्री, एक स्कूटर और चार ड्रग्स लेने वाली सीरिंज भी बरामद किए हैं।

पत्नी के साथ यमुना बाजार से आरोपी को किया गया गिरफ्तार
बता दें कि घटना को देखते हुए डीसीपी मेघना यादव ने कहा कि एडिशनल डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या और रोहित राजबीर सिंह की अगुवाई में टीम बनाई गई है। इसके अलावा इसमें कुछ और पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की पहचान इलाके के एक्टिव बीसी शाहरुख (26) के रुप में हुई है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही ही रही थी कि वो कश्मीरी गेट के करीब यमुना बाजार में अपनी पत्नी के साथ मिल गया। आरोपी जगतपुर के गोविंदपुरा इलाके का रहने वाला है।

सिर्फ सोने के लिए करता था चोरी की कार का इस्तेमाल

सिर्फ सोने के लिए करता था चोरी की कार का इस्तेमाल

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि उसने 30 मई को ही होंडा सिटी कार मधु विहार इलाके से चोरी है। वह कार का इस्तेमाल सिर्फ रात में सोने के लिए करता था। उसने पुलिस को बताया कि वो कार को गीता कॉलोनी के रानी गार्डन में खड़ी करता था। लेकिन ईद के दिन वहां हर तरफ पुलिस तैनात थी। जिसकी वजह से वो डर गया और फरार होने की कोशिश करने लगा। डर की वजह से वह खुरेजी की गलियों में गाड़ी दौड़ाने लगा। जब उसने देखा कि पुलिस और लोग उसकी कार को रोकने का प्रयास कर रहे है तो उसने स्पीड और तेज कर दी। लोगों को रौंदते हुए आनंद विहार इलाके में भाग गया। इसके बाद रात में वो फिर जगतपुरी पहुंचा और कार को छोड़कर वहां एक स्कूटर चुराया और महिला साथी को लेकर फरार हो गया।

17 लोग अस्पताल में भर्ती

17 लोग अस्पताल में भर्ती

बता दें कि इस घटना में के तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। हंगामे के मद्देनजर घटनास्थल और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात करनी पड़ी। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) मेघना यादव ने कहा कि, अब तक 17 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल पर मुस्लिम समुदाय के लोगों डीटीसी की कम से कम तीन बसों पर पथराव करके क्षतिग्रस्त कर दिया था और रोड पर प्रदर्शन किया। हंगामे के दौरान घटनास्थल के आसपास गुजर रहे वाहन फंस गए थे, जिससे काफी देर तक जाम लगा रहा। हालांकि फिलहाल इलाके में शांति है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+