महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर ने 19 विधायकों को किया सस्पेंड
विधायकों ने 18 मार्च को बजट पेश किए जाने के दौरान हंगामा किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के खिलाफ एक्शन लिया और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र के दौरान हंगामा करने वाले 19 विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने सस्पेंड कर दिया है। इन विधायकों को 31 दिसंबर 2017 तक के लिए सस्पेंड किया गया है।

विधायकों ने 18 मार्च को बजट पेश किए जाने के दौरान हंगामा किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के खिलाफ एक्शन लिया और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। READ ALSO: सीएम बनने के बाद भी लोकसभा से इसलिए इस्तीफा नहीं देंगे योगी
राज्य के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने जैसे ही विधानसभा में बजट भाषण पढ़ना शुरू किया विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष ने किसानों की कर्ज माफी को लेकर सदन में नारेबाजी की और पोस्टर लहराए। कई कांग्रेस विधायक हाथ में सरकार विरोधी पोस्टर लेकर अपनी सीट पर खड़े हो गए थे और नारे लगाने लगे।












Click it and Unblock the Notifications