18वीं लोकसभा का पहला सत्र: NEET से लेकर अग्निवीर तक, इन 5 मुद्दों पर घिरेगी मोदी सरकार
18th Lok Sabha First session key issues: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज 24 जून को शुरू होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। उम्मीद की जा रही है कि विपक्ष संसद में एनडीए सरकार को घेरने के लिए कई अहम मुद्दे उठाएगा।
उम्मीद है कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र में सबसे बड़ा मुद्दा पेपर लीक NEET-UG और NTA का होगा। दूसरा अहम मुद्दा नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर होगा। लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा और राष्ट्रपति मुर्मू 27 जून को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।

इसके अलावा विपक्ष अग्निवीर, एग्जिट पोल से शेयर बाजार में आई उथल-पुथल और पांचवां सबसे बड़ा मुद्दा भारत में रेलवे सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर है। आइए जानें इन 5 मुद्दों पर विपक्ष की क्या तैयारी है और सरकार इसपर कहां स्टैंड करती है।
⚫️ नए स्पीकर का चुनाव
सबसे पहले चर्चा का विषय 26 जून को होने वाला स्पीकर का चुनाव और लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर भर्तृहरि महताब की नियुक्ति है। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने उनकी नियुक्ति पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और सवाल उठाया कि दलित सांसद कोडिक्कुन्निल सुरेश की जगह 7 बार के सांसद को क्यों चुना गया, जबकि वे लोकसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं।
⚫️ पेपर लीक कांड
इस लोकसभा सत्र में दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा पेपर लीक को लेकर है। पिछले कुछ दिनों में NEET UG पेपर लीक मामला, UGC-NET को रद्द करना, CSIR-NET को स्थगित करने जैसे कई मुद्दे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इंडिया गठबंधन के सांसद इस विवाद को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग करेंगे।
⚫️ शेयर मार्केट में उथल-पुथल
शेयर बाजार में एग्जिट पोल के आंकड़ों के बाद पहले उछाल और फिर लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद आई उसमें गिरावट पर विपक्षी सांसद सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्ष इसे एक सुनियोजित स्कैम के तौर पर देख रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में संयुक्त संसदीय जांच समिति गठित करने की मांग की थी।
⚫️ भारतीय रेलवे सुरक्षा
हाल ही में 17 जून को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में रेल हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 40 लोग घायल हुए थे। कंचनजंगा एक्सप्रेस की एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई थी, जिससे ये बड़ा हादसा हुआ था। पिछले एक सालों में 5 से ज्यादा रेल हादसे हुए हैं। विपक्ष इस मुद्दे पर भी सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है।
⚫️ अग्निवीर योजना
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने कहा था कि सत्ता में आने पर वो इस योजना को खत्म कर देंगे। कांग्रेस अब इसे संसद में सबसे अहम मुद्दा बनाने जा रही है। इस मामले पर सरकार ने बार-बार दिलासा दिया है कि जरूरत पड़ने पर योजना में संशोधन किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications