Cyclone Tauktae: बार्ज P305 से अबतक 37 शव बरामद, रेस्क्यू में जुटे 5 INS जहाज
मुंबई। साइक्लोन तौकते ने देश के कई हिस्से में भारी तबाही मचाई है। इस विनाशकारी तूफान के चलते मुंबई के निकट अरब सागर में जहाज बार्ज P305 डूब गया है। इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड बीते तीन दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। इसमें अबतक 188 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं अबतक कुल 37 लाशें बरामद कर ली गई हैं। नेवी ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी है। नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि तटरक्षक बल की एक टुकड़ी अरब सागर में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। वो जहाज से लापता लोगों को खेज रही है।
Recommended Video

नौसेना ने ट्वीट कर कहा कि अभी तक 188 लोगों को बचा लिया गया है और 37 ब्रेव नेचर विक्टिम्स के शव बरामद किए गए हैं। शवों और बचाए गए लोगों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए INS कोलकाता मुंबई पहुंच चुका है। INS कोच्चि एसएआर भी इस रेस्क्यू में शामिल है। भारतीय नौसेना के जहाज और विमान लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश में जुटे हैं। इसके अलावा कोस्ट गार्ड यूनिट्स एसएआर प्रयास में शामिल हो गई हैं।' इसके अलावा इंडियन नेवी ने टगबोट, वरप्रदा से दो लोगों को जिंदा बचाया है जो चक्रवात के चलते अरब सागर में बह गए थे।
गौरतलब है कि भारतीय नेवी के ऑपरेशन की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ली है। पीएम मोदी ने नेवी के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की और ऑपरेशन की जानकारी ली। आपको बता दें कि बार्ज पर कुल 273 लोग सवार थे जिसमें से 188 लोगों को सकुशल बचा लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया, ''तलाश एवं बचाव अभियान अभी जारी है और लोगों को तट तक सुरक्षित लाने की उम्मीद हमने अब तक नहीं छोड़ी है।'' उन्होंने कहा कि हालांकि लोगों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद समय बीतने के साथ खत्म होती जा रही है।
-
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications