8 बजे से मतगणना, तैयारियां पूरी, भारी तादात में सुरक्षाबल तैनात
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती के दौरान केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 188 कंपनियां तैनात की गई हैं।
लखनऊ। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कल मतगणना है। कल पांचों राज्यों में मतगणना के बाद तय हो जाएगा कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी। वोटों की गिनती को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। वोटों की गिनती के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

मतगणना ने पहले चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि हमें सुनिश्चित करना है कि वोटों की गिनती की प्रक्रिया पारदर्शी हो और नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि गिनती के दौरान सावधानी बरतने के सारे इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती रहेगी और पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती के दौरान केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 188 कंपनियां तैनात की गई हैं।
मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतगणना के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने के आदेश दिए गए है। उत्तर प्रदेश में कुल 78 मतगणना केंद्र बनाये गए हैं। सूबे के 72 जिलों में मतगणना एक केंद्र पर होगी। कल फैसला हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications