18 साल के लड़के ने बनाया छेड़खानी से बचाने वाला जूता,छूने पर लगता है झटका
हैदराबाद। दिन पर दिन लड़कियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे है। लड़कियां छेड़खानी और यौन शोषण की शिकार हो रही हैं। ऐसे में 18 साल के एक लड़के ने लड़कियों को बदसलूकी से बचाने के लिए अनोखा जूता तैयार किया है।

ये इलेक्ट्रॉनिक जूता लड़कियों को उत्पीड़न करने वालों से बचाएगा। 18 साल के सिद्धार्थ मंडला ने एक इलेक्ट्रॉनिक जूता तैयार किया है, जो छूने पर बिजली का झटका देता है। हैदराबाद के सिद्धार्थ का कहना है कि निर्भया कांड के बाद से वो इसे बनाने के लिए प्रेरित हो गया था।
उसका कहना है कि भले ही लोग पेपर स्प्रे ले जाना भूल सकते हैं लेकिन जूते पहनना नहीं भूलेंगे। ऐसे में इस इलेक्ट्रोनिक शू उत्पीड़न करने वाले को बस किक करना होगा और उसे बिजली का झटका लगेगा। 'इलेक्ट्रोशू' में बिजली में उपकरण लगे है, जिसकी मदद से मुश्किल के वक्त में लड़कियां उससे किक कर अपना बचाव कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications