Daily Political Update: राजस्थान में चुनाव प्रचार तेज,PM मोदी ने गहलोत पर साधा निशाना, तेलंगाना में गरजे शाह

Political Roundup of Assembly Election States: पांच राज्यों में से तीन (मिजोरम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) में चुनाव संपन्न हो गए हैं। अब दो राज्यों की जंग तेज हो गई है। राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। राजस्थान में आज जहां शनिवार को पीएम मोदी ने भाजपा के प्रचार का जिम्मा संभाला तो तेलंगाना में अमित शाह कैंपेन को धार दे रहे हैं।

इधर, राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव प्रचार में जुटे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी धुआधार प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं तेलंगाना में सियासी तापमान चढ़ा हुआ है। ऐसे में शनिवार (18 नवंबर) को जानिए चुनावी राज्यों का हाल।

Election Political News

राजस्थान में चुनाव प्रचार तेज

बीजेपी और कांग्रेस ने अब राजस्थान में चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। सूबे में जहां कांग्रेस सत्ता रिपीट करने के मकसद से चुनाव मैदान में है, तो बीजेपी सरकार में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। एक दिन पहले अजमेर में कई रैलियां और रोड शो करते हुए अमित शाह ने बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया था। वहीं आज शनिवार को पीएम मोदी राजस्थान में चुनावी अभियान पर निकले हैं। उन्होंने भरतपुर और नागौर में दो सभाओं को संबोधित किया। वहीं भरतपुर में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी चुनाव प्रचार किया।

मोदी ने उठाया पेट्रोल-डीजल का मुद्दा: पीएम नरेंद्र मोदी ने भरतपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के रेट की समीक्षा की जाएगी और लोकहित में जल्दी निर्णय लिया जाएगा।

मेवाड़ का फैसला कांग्रेस को हटाना: नागौर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''नागौर, मारवाड़ का फैसला साफ है- कांग्रेस को हटाना है, बीजेपी को ही लाना है। हमने अभी दिवाली मनाई। हमने देखा है कि महिलाएं साल भर घर को साफ-सुथरा रखती हैं, लेकिन दिवाली में घर का कोना-कोना साफ करते हैं। इन चुनावों में हमें महिलाओं से सीखने की जरूरत है। हमें भी ऐसी 'सफाई' करनी है कि कांग्रेस कोने-कोने में भी ना रहे। राजस्थान के लिए ये सफ़ाई तो करनी ही पड़ेगी।"

योगी ने साधा निशाना: बाड़मेर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करके हुए कहा कि ''अगर राजस्थान में बीजेपी की सरकार होती तो अब तक 'हर घर नल योजना' हर घर तक पहुंच गई होती। पांच साल पहले जब राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार थी तो विकास दिख रहा था। अब , भ्रष्टाचार,महिला अपराध,साइबर अपराध में राजस्थान सबसे आगे और नंबर वन है।''

नड्डा का जनता से वादा: जैसलमेर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने नौ लाख घरों को आप तक पहुंचने से रोक दिया। अब आप उन्हें 25 तारीख को रोकिए, 20 लाख घर बनकर तैयार हो जाएंगे। आप हमारी सरकार को सत्ता में लाइए, किसानों को 12,000 रुपये हर साल मिलेंगे।

खड़गे ने बीजेपी को घेरा: भरतपुर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे (भाजपा) दलित विरोधी हैं। वे कभी भी दलितों के साथ नहीं थे। भाजपा का लक्ष्य आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ाना है। वे दूसरों के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने खुद गरीबों के लिए, दलितों के लिए कभी कुछ नहीं किया। यह 'उल्टा चोर कोतवाल' है 'को डांटे'। लोग उनकी बात नहीं सुनेंगे।

तेलंगाना में अमित शाह की रैली, प्रचार तेज

30 नवंबर को तेलंगाना की 119 सीटों पर वोटिंग होगी। इससे पहले सत्तारूढ़ दल बीआरएस के अलावा कांग्रेस और बीजेपी का भी प्रचार चरम पर है। एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोड शो करते हुए रैलियों को संबोधित किया था। वहीं आज गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार संभाला।

परिवारवाद पर घेरा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नल्गोंडा में जनसभा के दौरान कहा, "कांग्रेस और TRS परिवारवादी पार्टियां हैं। KCR अपने बेटे को CM बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी राहुल गांधी को PM बनाना चाहती हैं। हमारी सरकार बनेगी तो गरीब घर का पिछड़े वर्ग का नेता CM बनेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+