झारखंड में नाबालिग युवती की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या, पुलिस कर रही जांच
नई दिल्ली। झारखंड में नाबालिग लड़की की संदेहास्पद स्थिति में हत्या का मामला सामने आया है। झारखंड के पाकुर में 17 वर्ष की लड़की को अज्ञात लोगों ने मौत के घाट उतार दिया है। पाकुर के एसपी शैलेंद्र प्रसाद बर्नवाल ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने 17 साल की लड़की को कथित रूप से मार दिया। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि लड़की को किसने और किस मकसद से मारा है।













Click it and Unblock the Notifications