कोहरे के चलते 17 ट्रेनें रद्द, 100 से अधिक गाड़ियां चल रही है लेट, ये रही लिस्ट
नई दिल्ली। उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 17 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई, 26 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि छह के समय में फेरबदल किया गया है।

सोमवार की सुबह 8.30 बजे दृश्यता 400 मीटर रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, सोमवार की दिनभर आसमान साफ रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ेगी। श्रीनगर में रविवार को सीजन की सबस सर्द रात रही। पारा -4.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, आगरा और मेरठ में दिन के तापमान में खासी गिरावट रिकॉर्ड की गई। राजस्थान में माउंटआबू, तमिलनाडू में ऊटी, वहीं जम्मू कश्मीर के लेह जिले में स्थित कारगिल -11 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे ठंडा स्थान रहा।
यहां क्लिक कर देंखे लेट चल रही ट्रेनों की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications