जम्मू-कश्मीर: 17 साल और सुरक्षा बलों पर हुए 17 बड़े आतंकी हमले

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के उरी में आर्मी बेस कैंप पर रविवार को हुए आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो गए जबकि करीब 20 जवान घायल बताए जा रहे हैं। कश्मीर में लगातार आतंकी हमले होते रहे हैं और कई बार सुरक्षाबलों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है।

पढ़िए, बीते 17 सालों में जम्मू-कश्मीर में कब-कब सुरक्षाबलों को निशाना बनकर किए गए हमले-

Terror attack

1. 25 जून 2016: श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाइवे पर पंपोर के पास सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला बोला था। इसमें आठ जवान शहीद हुए थे जबकि 20 घायल हुए थे।

2. 2 जनवरी 2016: पंजाब के पठानकोट स्थित एयरबेस में आतंकियों ने हमला बोला। करीब 17 घंटों तक चले ऑपरेशन में सात जवान शहीद हुए थे। इसमें छह आत्मघाती हमलावर मारे गए थे।

3. 7 दिसंबर 2015: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कियया। इसमें छह जवान घायल हुए थे।

4. 27 जुलाई 2015: तीन आतंकियों ने पंजाब के दीनानगर में एक बस पर हमला बोला और फिर पुलिस स्टेशन पर धावा बोला। 12 घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान एक एसपी समेत सात लोग मारे गए थे।

5. 31 मई 2015: कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में स्थित सेना के हेडक्वार्टर पर आतंकियों ने हमला बोला। सेना ने छह में से चार आतंकियों को मार गिराया था।

6. 21 मार्च 2015: सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट हाइवे पर सेना के कैंप पर हुए आत्मघाती हमले में दो आतंकी मारे गए थे। हमले में सेना के एक अधिकारी, एक जवान और एक आम नागरिक को चोटें आई थीं।

7. 20 मार्च 2015: कठुआ जिले में एक पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमलावरों ने हमल बोला। हमले में तीन जवान और दो आम नागरिक मारे गए थे। इसमें तीन आतंकी भी मारे गए। हमले में 12 लोग घायल हुए थे, जिनमें आठ सीआरपीएफ के जवान और तीन पुलिसकर्मी थे।

8. 5 दिसंबर 2014: बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सेना के रेजिमेंट हथियार कैंप पर आतंकियों के समूह ने हमला बोला था। हमले में एक लेफ्टिनेंट कर्नल और जवानों के अलावा एक एएसआई और दो कॉन्स्टेबल शहीद हुए थे।

9. 27 नवंबर 2014: जम्मू जिले के अर्निया सेक्टर में बॉर्डर से सटे एक गांव में आतंकियों ने हमला बोला। हमले में तीन जवान शहीद हुए और चार आम नागरिक भी मारे गए। तीन आतंकियों को भी यहां मार गिराया गया।

10. 26 सितंबर 2013: जम्मू-कश्मीर में हुए दो आत्मघाती हमलों में 13 लोगों की जान गई थी। इसमें तीन आतंकी भी मारे गए थे।

11: 24 जून 2013: श्रीनगर के हैदरपुरा में सेना के काफिले पर हुए हमले में आठ जवान शहीद हुए थे।

12: 31 मार्च 2013: श्रीनगर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला. पांच जवान शहीद।

13: 5 अक्टूबर 2006: श्रीनगर के बादशाह चौक में हुए आतंकी हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के पांच सिपाही और सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए। एक आम नागरिक भी मारा गया।

14. 6 अप्रैल 2005: श्रीनगर से पीओके के मुजफ्फराबाद के लिए बस सेवा की शुरुआत होने से एक दिन पहले दो आत्मघाती हमलावरों ने टूरिस्ट रिशेप्सन सेंटर पर हमला बोला।

15: 22 जुलाई 2003: अखनूर स्थित आर्मी कैंप में तीन आतंकियों ने हमला बोला। जिसमें एक ब्रिगेडियर समेत सुरक्षाबल के आठ जवान शहीद हुए थे जबकि 12 अन्य घायल हुए थे।

16: 14 मई 2002: जम्मू के कालूचक स्थित आर्मी कैंट में हुए आतंक हमले में 36 लोगों की मौत हुई थी जबकि 48 अन्य घायल हुए थे। मारे गए लोगों में ज्यादातर सैनिकों के परिवार के लोग थे।

17: 3 नवंबर 1999: श्रीनगर के बदामी बाग स्थित 15 कॉर्प्स हेडक्वार्टर पर हुए आतंकी हमले में 10 जवान शहीद हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+