अफगानिस्तान से लौटे 16 लोग कोरोना पॉजिटिव, मरीजों के संपर्क में आए थे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
नई दिल्ली, 25 अगस्त। अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद से वहां के लोगों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। लोग किसी भी तरह अफगान से बाहर निकल कर किसी अन्य देश में शरण लेना चाहते हैं, भारत सरकार ने भी वहां के अल्पसंख्यकों (हिंदू और सिख) को अपने यहां शरण देने का ऐलान किया है। इसी क्रम में अब तक कई अफगानी भारत पहुंच चुके हैं। कोरोना वायरस संकट को देखते हुए अफगान से आ रहे लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है और उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जा रहा है।
Recommended Video

इस बीच एक बुरी खबर सामने आई है, मंगलवार को अफगानिस्तान से भारत पहुंचने वाले 78 में से 16 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। चिंताजनक बात ये है कि एयरपोर्ट पर सिखों और हिंदुओं के स्वागत के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। संक्रमितों में वे तीन सिख भी शामिल हैं जो अपने साथ अफगानिस्तान के कई गुरुद्वारों से गुरु ग्रंथ साहिब लाए थे। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मिले 16 लोग बिना लक्षण वाले मरीज थे।
यह भी पढ़ें: CM खट्टर बोले- हरियाणा में किसी कोरोना मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई, वजहें और थीं
गौरतलब है कि तलिबान के कब्जे के बाद भारत अपने पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए रोजाना विशेष उड़ानें चला रहा है। 23 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक दिशानिर्देश के अनुसार अनिवार्य क्वारंटाइन शुरू किया गया था। निर्देश में कहा गया था कि अफगानिस्तान से भारत आने वाले लोगों को नजफगढ़ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के छावला शिविर में कम से कम 14 दिनों के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रहना होगा। अफगानिस्तान की स्थिति को देखते हुए, अनिवार्य प्री-बोर्डिंग आरटी-पीसीटीआर परीक्षण से छूट दी गई है, जो आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अनिवार्य है।












Click it and Unblock the Notifications