Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM खट्टर बोले- हरियाणा में किसी कोरोना मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई, वजहें और थीं

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज पत्रकारों से कोरोना महामारी पर बातचीत करते हुए बड़ा दावा किया। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, हरियाणा में कोविड से किसी की भी मृत्यु का कारण ऑक्सीजन की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि, अगर मौतें हुई हैं तो उसमें अस्पताल की लापरवाही सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि, हमारे यहां तीन अस्पतालों की लापरवाही की रिपोर्ट सामने आई है। इस मामले में उचित कार्रवाई होगी।

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar On coronavirus and Lack of oxygen

पूर्व सैनिकों की समस्या के समाधान किए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को निपटाने की बात करते हुए कहा कि, हमारी सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने यह बात हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दल के सदस्यों द्वारा जताई गई चिंता पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित किये जा रहे विभाग को पूर्व सैनिकों और पैरा मिलिट्री के नुमाइंदों के बिना नहीं चलाया जाएगा। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग अच्छी तरह से काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पूर्व सैनिकों के हितों पर ठीक विचार किया जाएगा।

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar On coronavirus and Lack of oxygen

गांवों के जलघरों में पानी की उपलब्धता बढ़ाएंगे
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के भिवानी जिले के गांवों के जलघरों में पानी की उपलब्धता पर कहा कि, सिंचाई विभाग के एसीएस देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कमेटी द्वारा अब 24 घण्टे में जांच कराई जाएगी। दरअसल, हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तोशाम की विधायक किरण चौधरी द्वारा गांवों के जलघरों में पानी की उपलब्धता नहीं होने की बात कही जा रही थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें टोका। मुख्यमंत्री ने कहा कि, तोशाम की विधायक द्वारा कही गई बात सही पाई गई तो विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बंध में रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। रिपोर्ट से साफ हो जाएगा कि सदन को कौन गुमराह कर रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+