भीड़ का फायदा उठाकर 15 साल का लड़का कर रहा था 'गंदी हरकत', सुष्मिता ने पकड़ लिया हाथ और फिर....

मुंबई: भारत की पहली मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर अपने सोशल वर्क्स के लिए शुरू से ही लाइमलाइट में रहती हैं। इसके अलावा वो अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान देती हैं, जिस वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर उनका वीडियो दिख जाता है, लेकिन क्या आपको पता है बोल्ड और फिट दिखने वाली सुष्मिता सेन क्यों हमेशा बॉडीगार्ड से घिरी रहती है, क्योंकि वो भी पब्लिक में दुर्व्यवहार (मिसविहेब) का शिकार हो चुकी हैं। इसका खुलासा खुद सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में किया था।

15 साल के लड़के ने की बदतमीजी

15 साल के लड़के ने की बदतमीजी

दरअसल ये घटना साल 2018 की है, जब सुष्मिता सेन महिला सुरक्षा को लेकर प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचीं। उस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में देश में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने पर जोर दिया। इस इवेंट में ही सुष्मिता ने बताया था कि कैसे कोई भी भीड़ का फायदा उठाकर आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकता है। अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे साथ हुए दुर्व्यवहार के पीछे कोई आदमी नहीं बल्कि 15 साल का एक लड़का था।

सुष्मिता ने पकड़ लिया उसका हाथ

सुष्मिता ने पकड़ लिया उसका हाथ

मीडिया के सामने अपने साथ हुई घटना को बताने से पहले सुष्मिता ने कहा कि लोग सोचते हैं कि सेलिब्रिटी को क्या पता होगा कि ये सब क्या है। वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं, उनके आगे पीछे बॉडीगार्ड रहते है, लेकिन जब उन्होंने बताया तो सभी लोग चौंक गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्ट्रेस ने कहा था कि एक पंद्रह साल के लड़के ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उसे लगा कि मुझको आसपास भीड़ होने की वजह से इसका एहसास नहीं होगा, लेकिन वो गलत निकला मैंने उसका हाथ पकड़ लिया। वहीं जब उसे ध्यान से देखा तो वो सिर्फ 15 साल का लड़का था।

बाद में किया ये काम

बाद में किया ये काम

बाद में सुष्मिता ने उस लड़के को सिर्फ वार्निंग देकर छोड़ दिया। वो उसे गर्दन से पकड़कर साथ ले गईं और कहा कि अगर मैं यहां रोने लग जाऊं या फिर कुछ जोर से बोलूं तो तुम्हारा करियर खत्म हो जाएगा। हालांकि उसने पहली बार में दुर्व्यवहार करने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार करने के लिए सख्ती से कहा। बाद में उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और सॉरी कहते हुए ये वादा किया कि दोबारा ऐसा नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+