चलती ट्रेन से सेल्फी लेने के चक्कर में 15 साल के लड़के की मौत
नई दिल्ली। डिजिटल क्रांति के दौर में एक तरफ जहां यह लोगों के आम जीवन को सरल बना रहा है तो दूसरी तरफ इसके दुरुपयोग की वजह से लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। स्मार्टफोन से सेल्फी लेने का क्रेज आजकल युवाओं में काफी ज्यादा बढ़ गया है और वह इस दौरान अपनी जान को भी जोखिम में डालते है। पश्चिम बंगाल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां 15 साल के लड़के की चलती ट्रेन में सेल्फी लेना जानलेवा साबित हुआ है।

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के पूर्बा में 15 साल के लड़की की मौत हो गई है। दरअसल यह लड़का नाओदर धल स्टेशन पर चलती ट्रेन में सेल्फी ले रहा था, इसी दौरान वह दूसरी ट्रेन से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
इसे भी पढ़ें- IPS बेटे को गर्व से सैल्यूट करेंगे कॉस्टेबल पिता, एक ही शहर में दोनों की तैनाती












Click it and Unblock the Notifications