एक्शन में ED, 15 महीनों में जब्त की 12000 करोड़ की संपत्ति, 10 सालों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईडी ने पिछले 15 महीनों में करीब 12,000 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।
नई दिल्ली। मोदी सरकार के आने के बाद से प्रवर्तन निदेशालय एक्शन के मोड़ में आ गई है। एक्शन भी ऐसा कि ईडी ने महज 15 महीनों में पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और 12000 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली।

सरकारी आंकड़ें के मुताबिक ईडी ने पिछले 15 महीनों में करीब 12,000 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। आंकड़ों के मुताबिक ये संपत्ति साल 2005 से लेकर एक दशक के बीच जब्त की गई संपत्ति से भी अधिक है। वित्त राज्य मंत्री संतोष सिंह गंगवार द्वारा दिए गए लिखित जवाब के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी करने के बाद करीब 11,032.72 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।
जबकि साल 2005 से 2015 के बीच 9003.26 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। वहीं वर्तमान वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों में वही ईडी ने 965.84 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 30 जून तक ईडी ने कुल 22,000 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। आपको बता दें कि इसमें किंगफिसर के मालिक विजय माल्या के अकेले की 10000 करोड़ की संपत्ति शामिल है। हाल ही में ईडी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उनके परिवार पर शिकंजा कसा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications