पश्चिम बंगाल: तेज रफ्तार ट्रक से टकराई SUV, 15 लोगों की दर्दनाम मौत

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एसयूवी वाहन 16 लोगों को लेकर रायगंज की ओर जा रहा था, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। वाहन में सवार लोग संभवत: किसी विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।"
राज्य के पर्यटन मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा कि सरकार ने मृत लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये सहायता राशि देने और घायलों के इलाज का पूरा खर्चा उठाने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications