वारिस पठान के 'हम 15 करोड़... ' वाले विवादित बयान पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा-बैठ जाओ चचा, बकवास मत करो
नई दिल्ली। एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के विवादित बयान पर फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, स्वरा ने इस सिलसिले में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि बैठ जाओ चचा, अगर आप कुछ फायदेमंद नहीं कह सकते हैं तो कुछ भी मत बोलो, बकवास, गैर जिम्मेदार और बेहद निंदनीय बयान, ऐसे बयान केवल आंदोलन को नुकसान ही पहुंचाएंगे।

वारिस पठान पर भड़कीं स्वरा भास्कर
आपोको बता दें कि वारिस पठान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कर्नाटक के गुलबर्गा में जनसभा को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि हम 15 करोड़ हैं और 100 करोड़ लोगों पर भारी है, हमने ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है।

वारिस पठान ने दिया विवादित बयान
मगर हमको इकट्ठा होकर चलना पड़ेगा, आजादी लेनी पड़ेगी और जो चीज मांगने से नहीं मिलती है, उसको छीन लिया जाता है, हमको कहा जा रहा है कि हमने अपनी मां और बहनों को आगे भेज दिया है.हम कहते हैं कि अभी सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं, तो आपके पसीने छूट गए, अगर हम सब साथ में आ गए, तो सोच लो क्या होगा, हम 15 करोड़ ही 100 करोड़ लोगों पर भारी हैं, यह बात याद रख लेना'

BYJM ने की वारिस पठान के खिलाफ लिखित शिकायत
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BYJM) के एक सदस्य ने पुणे के डेक्कन पुलिस स्टेशन में एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की है। साथ ही मांग की है कि विवादित बयान देने वाले पठान के खिलाफ जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज की जाए।
स्वरा ने किया है ये Tweet












Click it and Unblock the Notifications