20 फीसदी तक बढ़ सकती है केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, करीब 1 करोड़ लोगों को फायदा
नयी दिल्ली। ये खबर 1 करोड़ लोगों के फायदे से जुड़ी है। खबर केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी बढ़ोतरी से जुड़ी है। सूत्रों की माने तो कर्मचारियों की सैलरी 15 से 20 फीसदी तक बढ़ सकती है। पीएम ने इस संबंध में वित्त मंत्रालय से सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में इस पर फैसला हो जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को 30 प्रतिशत का इंक्रीमेंट, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी

सूत्रों की माने तो 29 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी पर फैसला हो सकता है। इसमें मोदी सरकार 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे सकती है। सरकार के इस फैसले से 98.4 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। जिसमें 52 लाख पेंशनभोगी भी शामिल हैं।
माना जा रहा है कि जुलाई में यह रिपोर्ट लागू कर दी जाएगी और जनवरी 2016 से कर्मचारियों को एरियर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जहां वेतन आयोग ने कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 18000 रुपये और अधिकतम 225000 रुपये की सिफारिश की गई थी तो वहीं सचिवों की अधिकार प्राप्त समिति ने न्यूनतम 27000 रुपये और अधिकतम 325000 रुपये करने की सिफारिश की है।












Click it and Unblock the Notifications