12 साल की बेटी से बनाया संबंध तो 14 साल के लड़के को मार कर घर में गाड़ा
अहमदाबाद। गुजरात के वाटवा में ऑनर किलिंग का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जायेगी। यहां 12 साल की बच्ची के कथित मासूम प्रेमी को लोगों ने मौत के घाट उतार दिया।

मासूम बच्चे पर 45 वर्षीय युवक ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के कथित प्रेमी की हत्या करके उसकी लाश को घर के ही आंगन में गड्ढे में गाड़ दिया था।
पुलिस के अनुसार युवक वाटवा में अपनी तीन बेटियों और दो बेटों के साथ रहता था। 14 वर्षीय बच्चा युवक के घर पर किराये पर रहता था। इसी बीच इस बच्चे का युवक की बेटी के साथ संबंध बना।
मेडिकल जांच में साफ हुआ है कि 12 वर्षीय बेटी प्रेग्नेंट है, यह जानने के बाद युवक खुद पर काबू नही पा सका और उसने गुस्से में बच्चे की हत्या कर दी।
पुलिस इंस्पेक्टर पीबी राना ने बताया कि युवक ने 24 जून को बच्चे की हत्या की थी और उसकी लाश को घर के आंगन में दफना दिया था।












Click it and Unblock the Notifications