कनाडा में दर्दनाक सड़क हादसा, 1 हॉकी प्लेयर समेत 14 की मौत
ओटावा। कनाडा में एक सड़क दुर्घटना के दौरान 14 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक जुनियर हॉकी टीम का खिलाड़ी भी बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को जुनियर हॉकी टीम को लेकर जा रही बस ट्रांसपोर्ट ट्रक से जा टकराई, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ है। वहीं, घायल हुए 14 अन्य लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है, जिनमें से तीन की हालात गंभीर बताई जा रही है।

यह बस सस्केचेवान जूनियर हॉकी लीग के हंबोल्ल्ट ब्रोंकोस के सदस्यों को लेकर जा रही थी, तभी रास्ते पर दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने कहा कि जो पीड़ित है उनको पहचानना मुश्किल हो रहा है कि वे प्लेयर्स है या कोच।
टीम के अध्यक्ष केविन गैरिंगर ने एक बयान में कहा कि हमारा ब्रोंकोस परिवार सदमे में है, क्योंकि हम अपने अविश्वसनीय नुकसान को कभी भूल नहीं पाएंगे। इस घटना के बाद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि मैं कल्पना नहीं कर सकता हूं कि उनके माता-पिता के साथ किस प्रकार से गुजर रही होगी इस भयानक त्रासदी से मेरा दिल बह चुका है।












Click it and Unblock the Notifications