मां की इच्छा पूरी करने के लिए 13 साल के नाबालिग ने की 23 साल की महिला से शादी
अमरावती। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में बाल विवाह का एक अजीबो-गरीब केस सामने आया है। पुलिस के मुताबिक एक 13 साल के लड़के का उससे 10 साल बड़ी लड़की से विवाह करवा दिया गया। यह घटना अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, लड़के की बीमार मां चाहती थी कि, घर में एक वयस्क महिला हो जो घर के जिम्मेदारियों को संभाल सके। यह मामला उस समय सामने आया जब उस शादी को फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

27 अप्रैल को हुई ये शादी
पुलिस ने बताया कि, लड़के की शादी 23 की लड़की के साथ 27 अप्रैल उसके निवास पर हुई थी। फोटो वायरल होने बाद यह मामला स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में आया था। दुल्हन कर्नाटक के बेल्लारी जिले के एक गांव के दंपति की बेटी है। जब से यह अजीबो-गरीब शादी का मामला सामने आया है। तब से दोनों ही परिवार गायब बताए जा रहे हैं। जिला महिला विकास और बाल कल्याण अधिकारी शारदा और स्थानीय तहसीलदार श्रीनिवास राव के नेतृत्व में सरकारी अधिकारियों की एक टीम ने शादी की जांच के लिए उप्पराहल का दौरा किया, लेकिन टीम को घर पर ताला लगा मिला।

महिला को अपने मरने के बाद सता रही परिवार की चिंता
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला काफी समय से बीमार है, जबकि उसका उसका पति खेतों में मजदूरी के काम करता है। महिला का पति शराबी है, जिस कारण से महिला को चिंता थी कि उसकी मौत के बाद उसके परिवार को कौन संभालेगा। वह चाहती थी कि घर में कोई ऐसी महिला हो जो उसके जाने के बाद घर की जिम्मेदारियां संभाल सके। इसलिए उसने महिला ने अपने बड़े बेटे को शादी वयस्क महिला से करवा दी।

विवाह के बाद से दोनों परिवार गायब
महिला के पड़ोसियों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया, कि महिला के दो बेटे और दो बेटियां। शादी उसके बड़े बेटे की हुई है। महिला ने को सूचना मिली कि उसके कर्नाटक के गांव में रह रहे रिश्तेदार अपनी बेटी का विवाह करना चाहते हैं। इसके बाद महिला ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति के रिश्ता तय हुआ। शादी के छपे कार्ड के मुताबिक विवाह का कार्यक्रम 23 मार्च से शुरू हुआ और 27 अप्रैल तक चला। इस विवाह के बाद से दोनों परिवार गायब बताए जा रहे हैं।
फोटो: Indtoday


Click it and Unblock the Notifications
