डीयू के सेंट स्‍टीफन कॉलेज के 13 छात्र और 2 स्‍टाफ मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज के 13 छात्र और 2 स्‍टाफ मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है और परिसर के नियमों को सख्‍त कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने अगले आदेश तक कॉलेज की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि कॉलेज के छात्रों का एक ग्रुप, जिसमें हॉस्‍टलर्स भी शामिल थे, डलहौजी गया था और वो लोग 31 मार्च को वहां से लौटे थे।

डीयू के सेंट स्‍टीफन कॉलेज के 13 छात्र और 2 स्‍टाफ मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Recommended Video

    Coronavirus: DU के St. Stephen College के 17 छात्र, 2 Staff member Corona Positive | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना की वजह से लंबे समय से बंद सेंट स्टीफन कॉलेज के हॉस्टल खुले थे। उसके बाद कुछ छात्रों को लक्षण दिखे जिसके बाद टेस्‍ट कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आया।कॉलेज के प्रिंसिपल जॉन के वर्गीज ने बताया कि "कॉलेज के 13 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्‍होंने कोरोना प्रोटोकॉल्स को सख्ती से लागू करने के साथ आइसोलेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की हैं। जो छात्र हॉस्‍टल में रह रहे हैं उनके रूम के बाहर दरवाजे पर खाना उपलब्‍ध कराया जाएगा और इसके बाद कोई ऑर्डर या डिलीवरी नहीं की जाएगी।

    इसके साथ ही वर्गीज ने आगे बताया कि कॉलेज में आने के लिए निर्धारित फैकेल्‍टी को जब तक स्थिति में सुधार की सूचना नहीं दी जाती है तबतक कॉलेज आने को स्‍थगित किया गया है। वहीं उन्‍होंने यह भी अपील की है कि स्थिति में सुधार और आगे की जानकारी का इंतजार करें। उन्‍होंने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है।

    आपको बता दें कि देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को ही देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 81 हजार से ज्‍यादा मामले सामने आए। इसके आलाप 469 लोगों की मौत हुई। ये आंकड़ा साल 2021 का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+