Tamil Nadu News: तमिलनाडु में BJP को बड़ा झटका, IT विंग के 13 पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी, बताया ये कारण

बीजेपी (BJP) को तमिलनाडु में तगड़ा झटका लगा है। चेन्नई पश्चिम में आईटी विंग के 13 पदाधिकारियों ने एक साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

amit shah narendra modi

Tamil Nadu News: नॉर्थ-ईस्ट के तीनों चुनावी राज्यों जीत का परचम लहराने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) को तमिलनाडु में बड़ा झटका लगा है। चेन्नई पश्चिम में आईटी विंग के 13 पदाधिकारियों ने एक साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ये सभी नेता अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) में शामिल हो गए हैं।

असामान्य स्थिति बताकर पार्टी से दिया इस्तीफा
आईटी विंग के जिलाध्यक्ष अनबरासन ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि, 'मैंने कई सालों तक बीजेपी के लिए काम किया। लोग जानते हैं कि मैंने कभी किसी पद उम्मीद नहीं की थी। पिछले कई दिनों से पार्टी में असामान्य स्थिति को देखते हुए मैंने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस बयान पर 10 आईटी विंग के जिला सचिवों और दो आईटी विंग के जिला उप सचिवों के हस्ताक्षर हैं।

बैठक के बाद AIADMK में शामिल हुए नेता
दरअसल, तमिलनाडु में बीजेपी को यह पहला झटका नहीं है, इससे पहले भी कई विधायक इस्तीफा देकर हाल ही में एआईएडीएमके में शामिल हुए हैं। मंगलवार को भाजपा बौद्धिक विंग के राज्य सचिव कृष्णन, आईटी विंग के राज्य सचिव दिलीप कन्नन, त्रिची ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विजय और राज्य ओबीसी विंग के सचिव अम्मू एडप्पादी के पलानीस्वामी के साथ बैठक के बाद AIADMK में शामिल हो गए।

राज्य सचिव कृष्णन ने भी छोड़ा बीजेपी का साथ
इसी तरह आईटी विंग के राज्य सचिव कृष्णन ने भी अन्नामलाई पर आरोप लगाते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर AIADMK समर्थकों और बीजेपी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। ऐसे ही एक ट्विटर पोस्ट में भाजपा खेल और कौशल विकास के राज्य अध्यक्ष अमर प्रसाद रेड्डी ने उल्लेख किया कि 'एआईएडीएमके' को एक गठबंधन सहयोगी होने के नाते ऐसा नहीं करना चाहिए था।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि, 'बीजेपी के कुछ चार नेता शामिल हुए हैं, यह तमिलनाडु में एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है, जहां द्रविड़ राजनेता जो सोचते हैं कि वे बड़ी पार्टियां चलाते हैं, बीजेपी से शिकार करना चाहते हैं और अपनी पार्टी का विकास करना चाहते हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा बढ़ रही है।

अन्नामलाई की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए AIADMK IT विंग के सचिव सिंगाई रामचंद्रन ने ट्विटर पर पलटवार करते हुए कहा कि, 'एक बार बीजेपी को NOTA से कम वोट मिल रहे थे। इरोड पूर्व उपचुनाव के दौरान भी एआईएडीएमके और बीजेपी के बीच वाकयुद्ध हुआ था, जिसमें एआईएडीएमके ने टिप्पणी की थी कि भाजपा की अंतर-पार्टी के मुद्दों में कोई भूमिका नहीं है। ऐसे में अब एक बार फिर यह चर्चा का विषय बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+