जम्मू कश्मीर: ऊधमपुर में खड़े ट्रक से टकराई अमरनाथ यात्रियों की बस, 13 यात्री घायल

श्रीनगर: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकराने के कारण मिनी बस में सवार 13 अमरनाथ यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये तीर्थयात्री उस जत्थे में शामिल थे जिसमें 3,419 तीर्थयात्री बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। इस जत्थे में 680 महिलाएं और 201 साधु शामिल थे। ये सभी तीर्थयात्री भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुए थे।

ये भी पढ़ें: मोहन भागवत ने क्यों कहा, अगर मैं बोला तो मेरी नौकरी चली जाएगी

13 Amarnath pilgrims injured after their mini bus rams into parked truck in udhampur

ये हादसा उधमपुर जिले के मलार्ड इलाके में बिरमा पुल के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ। मिनी बस ड्राइवर ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और बस हाईवे पर खड़ी ट्रक से जा टकराया। इस टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है।

एसएसपी उधमपुर ने बताया कि इस हादसे में 2-3 तीर्थयात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, सभी लेकिन 13 तीर्थयात्रियों की हालत स्थिर है। सभी घायलों का इलाज नजदीकी सरकारी मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। घायलों में 10 तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रहने वाले हैं जबकि 3 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल तीर्थयात्रियों का इलाज किया जा रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है।

ये भी पढ़ें: Surya grahan 2018: 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, 40 साल बाद बना ये खास संयोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+