'अब तो IPS बनने का मन कर रहा...', '12th फेल' आईपीएस मनोज शर्मा ने शेयर की शादी की ऐसी फोटो, आने लगे कमेंट

IPS Manoj Sharma Shares photo with Wife: हाल ही में आईपीएस मनोज शर्मा पर बनी फिल्म 12th फेल की जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी जिस तरह से उनके सपोर्ट में आती हैं, ये हर किसी का दिल जीतने वाला है। अब हाल ही में फिल्म के मनोज शर्मा नहीं बल्कि रियल लाइफ के मनोज शर्मा ने अपनी पत्नी श्रद्धा जोशी संग तस्वीरें शेयर की हैं।

आईपीएस अफसर मनोज शर्मा ने अपनी पत्नी श्रद्धा संग तस्वीर शेयर की है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि शादी के कुछ दिन बाद का एक फ़ोटो मिला आज। जैसा कि कैप्शन से ही क्लीयर है कि ये तस्वीर उनकी शादी के कुछ दिन बाद की है।

12th Fail IPS Manoj Sharma

फोटो को जैसी ही मनोज शर्मा ने पोस्ट किया, इसपर रिएक्शन्स की बोछार होने लगी। कई लोग इस तस्वीर को अपने सपनों से जोड़ने लगे तो कईयों को विक्रांत मैसी की फिल्म की याद आ गई। एक यूजर ने तस्वीर पर रिएक्शन देते हुए कहा कि आप भाग्यशाली हो जो आपकी प्रेम कहानी आज पूरा देश देख रहा है और सराहना कर है ! खासकर श्रद्धा की,"मनोज तुम चाहे चक्की चलाओ या आईपीएस बनो मुझे जिंदगी तुम्हारे साथ काटनी है!"

कठिनाइयों में अक्सर लड़कियां साथ छोड़ देती हैं! एक और यूजर ने कहा कि सर आप बहुत भाग्यशाली हो कि आपको ऐसी धर्मपत्नी मिली जिनके भीतर आपके लिए सच्चा प्रेम है। जबकि अधिकतर मामलों में देखा गया है लड़की उसी लड़के से शादी करती है जो सफल होता है।

12th Fail IPS Manoj Sharma

एक अन्य ट्विटर यूजर ने कहा कि 12thFailMovie के जरिये भगवान ने आपको ईमानदारी का ईनाम दिया हैं, आज पूरा देश आपकी ईमानदारी को नमन कर रहा हैं। एक और यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा कि अब समझ में आया कि यूपीएससी में चौथा अटेंप्ट क्यों लगा।

एक यूजर ने विक्रांत की फिल्म को याद करते हुए कहा कि बहुत सही... अरे आप तो हमारे पहले भी हीरो ही थे.. फिल्म तो आज बनी... Manoj now become IPS Manoj Sharma..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+