12 साल की मासूम ने मांगी इच्छा मृत्यु, मामा को बताया 'कंस'

चंदौली के बर्थराखुर्द की 12 वर्षीया अनुष्का पांडेय ने अपने मामा के जुल्मों से तंग आकर प्रशासन से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।

चंदौली। हैरानी हुई ना सुनकर लेकिन ये सच है, चंदौली के बर्थराखुर्द की 12 वर्षीया अनुष्का पांडेय ने अपने मामा के जुल्मों से तंग आकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। अनुष्का ने डीआईजी वाराणसी को एक अप्लीकेशन लिखा है जिसमें उसने कहा है कि वो उसे मौत दे दे क्योंकि वो अब और त्रासना नहीं सह सकती है।

आपको बता दें कि 12 साल की इस मासूम ने अपने सगे मामा चंद्रशेखर तिवारी पर अपने पिता को फर्जी मुकदमे में फंसाने और मां को गायब करने का आरोप लगाया है।

अनुष्का ने जो कहानी डीआईजी को बताई है वो काफी दर्दनाक है। उसने कहा कि उसकी मां गुड़िया पिछले 10 महीने से लापता है। पिपरी गांव निवासी उसके मामा चंद्रशेखर तिवारी 14 नवम्बर 2015 को उसके घर आये थे और उन्होंने कहा कि अनुष्का की नानी काफी बीमार है।

मामा के साथ गई थी मां

जिसके बाद मेरी मां, हम तीनों भाई-बहन को दादी के पास घर में छोड़कर, मामा के साथ चली गई और इसके एक महीने बाद मेरे मामा ने मेरे पिता ओमप्रकाश पांडेय पर मेरी मां के अपहरण और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया।

पिता जेल में, मां लापता, दाने-दाने को मोहताज परिवार

तब से ही मेरे पिता जेल में हैं और मां लापता, अनुष्का अपने दोनों भाई और बूढ़ी दादी के साथ चंदौली के बर्थराखुर्द में ऱह रही है, खाने-पीने की दिक्कत हो गई है, स्कूल फीस ना भर पाने के कारण तीनों बच्चों का नाम स्कूल से कट गया है। पूरा परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया है।

बदहाली और तंगहाली से तंग आकर अनुष्का ने मांगी इच्छा मृत्यु

बदहाली और तंगहाली से तंग आकर अनुष्का ने डीआईजी को आपबीती सुनाकर मांग की है कि मेरे निर्दोष पिता को जेल से छुड़ाया जाए और मेरी मां का पता लगाया जाए और अगर ऐसा नहीं होता तो प्रशासन और कानून मुझे इच्छा मृत्यु का आदेश दें।

चंदौली पुलिस को जांच के आदेश

फिलहाल डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चंदौली पुलिस को जांच के आदेश दिये हैं और जल्द से जल्द सच सामने लाने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+