दोहा से हैदराबाद आ रहे विमान में 11 माह के बच्चे की मौत
नई दिल्ली। दोहा से हैदराबाद आ रहे विमान में आज 11 माह के मासूम के मृत पाए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अमेरिकी नागरिक अर्णव वर्मा अल्लूरी की विमान के भीतर सांस लेने की वजह से मृत्यु हो गई, जिसके बाद शव को हैदराबाद एयरपोर्ट स्थित मेडिकल सेंटर लाया गया। अर्णव दोहा से हैदराबाद अपने माता-पिता के साथ पहुंचा था। एयरपोर्ट पहुंचने के तुरंत बाद मासूम को एयरपोर्ट के अपोलो मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

आपको बता दें कि अर्णव का जन्म पिछले वर्ष अक्टूबर माह में अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में हुआ था। हैदराबाद के अपोलो मेडिकल सेंटर में अर्णव को रात 229 बजे ले जाया गया, जहां जांचं के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को यहां मृत अवस्था में लाया गया था। जानकारी के अनुसार अर्णव के पिता के अनिल वर्मा के पास भारतीय पासपोर्ट है, जबकि अर्णव के पास अमेरिकी पासपोर्ट था
इसे भी पढ़ें- ठगी का शिकार हुईं अनुराधा पौडवाल, बिल्डर ने एक ही फ्लैट सिंगर समेत कई लोगों को बेचा
इसे भी पढ़ें- PM मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने पर कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड राम्या पर दर्ज हुई FIR












Click it and Unblock the Notifications