एयर इंडिया में सफर करने वाले सावधान: बिना लाइसेंस के जहाज उड़ा रहे हैं 102 पायलट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जो लोग ज्यादातर जहाज में सफर करते हैं और खासकर एयर इंडिया में उनके लिए ये खबर हैरान और परेशान करने वाली है। जी हां अगर आप एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं तो दुआ करिए कि पायलट का लाइसेंस वैध हो और वो आपको सलामती से लैंड करवा दे। ऐसी बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एयर इंडिया ने पाया है कि उसके बोइंग फ्लीट के करीब 102 पायलट्स बिना वैध लाइसेंस के विमान उड़ा रहे हैं और उन्होंने लाइसेंस की वैधता को बरकरार रखने के लिए जरुरी टेस्ट क्लियर भी नहीं किया है।

एयरलाइंस ने सफाई देते हुए लिखा कि 102 पायलट का तयशुदा शेड्यूल के मुताबिक हर छह महीने में होने वाला रूट चेक नहीं किया गया था इसलिए उनका लाइसेंस एक्सपायर हो गया। एयर इंडिया ने कहा, "आपसे अनुरोध है कि हमारी एयरलाइंस में पायलट्स की कमी को ध्यान में रखते हुए इस मामले को देखिए और जल्द से जल्द इनका लाइसेंस रेन्यू करवा दें ताकि यह फिर से उड़ानों का काम संभाल सकें।"












Click it and Unblock the Notifications