1000 अमेरिकी शिक्षक पढांयेंगे भारतीय विश्वविद्यालयों में
नई दिल्ली। भारतीय छात्रों के को अब अमेरिकी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए नहीं दौड़ना होगा। ना ही इन छात्रों को अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिए मोटी रकम खर्च करनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे में हर साल 1000 अमेरिकी शिक्षकों को भारत के विश्वविद्यालयों में पढ़ाने का रास्ता खोला है।

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद(CSIR) के बाद अब भारत के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अमेरिकी शिक्षकों के पढ़ाने की योजना को मूर्त रूप देने की योजना पर कार्य शुरु हो गया है। इस योजना के तहत मुख्य रूप से विज्ञान और अनुसंधान के विद्वान शिक्षकों को भारत के विश्वविद्यालयों में पढ़ाने के लिए बुलाया जाएगा। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मुलाकात के बाद अमेरिका इस योजना पर सहमती बनी थी।
भारत-अमेरिका के साझा बयान पर नजर डालें तो बराक ओबामा ने इस योजना का स्वागत किया है। उन्होंने ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क(GIAN) के तहत भारत के विश्वविद्यालयों हर साल एक हजार अमेरिकी शिक्षकों के भारत के विश्वविद्यालयों में पढ़ाने को सराहनीय कदम बताया है।












Click it and Unblock the Notifications