मिलिए 100 साल के वोटर से जिन्होंने अब तक के सारे चुनावों में डाला वोट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के तहत पहले चरण में देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण के मतदान में कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग पूरे उत्साह से वोट करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे हैं। गुरुवार को मतदान करने वालों में एक ऐसे मतदाता भी रहे जिन्होंने 1952 से लगातार देश के हर आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

वी संथानम ने हर चुनाव में किया मतदान

वी संथानम ने हर चुनाव में किया मतदान

100 साल के वी संथानम (V Santhanam) ने साल 1952 से प्रत्येक लोकसभा चुनाव में मतदान किया था। उन्होंने 1946 में मुंबई में ब्रिटिश भारत में अपना पहला वोट डाला था। जबकि साल 2019 में वे नोएडा के एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे थे। 100 साल के वी संथानम जैसे कई बुजुर्ग हैं जो आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 15 अगस्त 1947 को आजाद होने और 26 जनवरी 1950 को संविधान के अस्तित्व में आने के बाद साल 1952 में भारत का पहला आम चुनाव सम्पन्न हुआ था।

सात चरण संपन्न होंगे लोकसभा चुनाव

सात चरण संपन्न होंगे लोकसभा चुनाव

वहीं, 2019 के इस लोकसभा चुनाव में सात चरण में वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न होगी। पहले चरण में वोटिंग गुरुवार (11 अप्रैल) को हो रही है जबकि आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित होंगे। पहले चरण के मतदान में 91 लोकसभा सीटों में 8 सीटें उत्तर प्रदेश, 4 सीटें बिहार और 7 सीटें महाराष्ट्र की भी शामिल हैं।

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

पहले चरण में 91 लोकसभा सीटों पर हो रहा है मतदान

पहले चरण में 91 लोकसभा सीटों पर हो रहा है मतदान

पहले चरण के मतदान में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश की 25 और तेलंगाना की 17 सीटें हैं। इनके अलावा उत्तराखंड की 5, छत्तीसगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 2, अरुणाचल की 2, असम की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1 और लक्षद्वीप की 1 लोकसभा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+