मुंबई क्षेत्र में शुरू की जायेंगी 100 नई उपनगरीय रेल सेवाएं

नई दिल्ली। मुंबई उपनगरीय रेल सेवाओं को एक बड़े प्रोत्‍साहन के रूप में, भारतीय रेल पश्चिमी रेलवे और मध्‍य रेलवे जोन के अपने मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर 100 अतिरिक्‍त स्‍थानीय रेल सेवाएं आरंभ कर रही है। इन अतिरिक्त सेवाओं के साथ पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे के मुंबई में कुल उपनगरीय स्थानीय रेल सेवाएं वर्तमान 2983 सेवाओं से बढ़कर 3083 उपनगरीय सेवाओं तक पहुंच जाएगी। ये सेवाएं कल अर्थात 29 सितंबर, 2017 को मुंबई में आयोजित एक भव्‍य कार्यक्रम में आरंभ की जाएंगी। इस अवसर पर केन्‍द्रीय रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित रहेंगे। इन 100 रेल सेवाओं में से, 32 नई सेवाएं पश्चिमी रेल में और 68 सेवाएं मध्‍य रेलवे में आरंभ की जाएंगी।

मुंबई क्षेत्र में शुरू की जायेंगी 100 नई उपनगरीय रेल सेवाएं

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में होगा कार्यक्रम

पश्चिमी रेलवे में 17 सेवाएं 1 अक्‍तूबर 2017 से 'अप' दिशा में आरंभ की जाएंगी, जबकि 15 सेवाएं 1 अक्‍तूबर 2017 से 'डाउन' दिशा में आरंभ की जाएंगी। कुल मिलाकर, पश्चिमी रेलवे में 32 नई सेवाएं आरंभ की जाएंगी। पश्चिमी रेलवे वर्तमान में 1323 उपनगरीय सेवाएं संचालित करती है। इन सेवाओं के जुड़ने के बाद पश्चिमी रेलवे में कुल उपनगरीय सेवाएं 1355 तक पहुंच जाएंगी।

मध्‍य रेलव में 14 उपनगरीय सेवाएं 2 अक्‍तूबर, 2017 से 'हार्बर लाइन' पर आरंभ की जाएंगी। 2 अक्‍टूबर, 2017 से 'ट्रांस-हार्बर लाइन' पर 14 उपनगरीय सेवाएं आरंभ की जाएंगी। 'मेन लाइन' पर 16 उपनगरीय सेवाएं 1 नवम्‍बर, 2017 से आरंभ की जाएंगी और 'हार्बर' एवं 'ट्रांस-हार्बर लाइन' पर 24 उपनगरीय सेवाएं 31 जनवरी, 2018 से आरंभ की जाएंगी। कुल मिलाकर मध्‍य रेलवे में 68 सेवाएं आंरभ की जाएंगी। मध्‍य रेलवे वर्तमान में 1660 उपनगरीय सेवाओं का संचालन करती है। इन सेवाओं के जुड़ने के बाद मध्‍य रेलवे में कुल उपनगरीय सेवाएं 1728 तक पहुंच जाएंगी। इन नई उपनगरीय सेवाओं के लागू होने से मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में भीड़भाड़ में कमी आएगी और परिवहन में तेजी आएगी। इससे मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में रोजाना यात्रा करने वाले 77 लाख यात्रियों को लाभ पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+