10 साल के बच्चे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- दुनिया घूमते हैं, कभी मेरे गांव भी आ जाइए
उड़ीसा के कम से कम 505 गांव जापानी इंसेफलाइटिस की चपेट में हैं। राज्य सरकार ने यह माना है कि बीते तीन-चार दिनों से हालात ज्यादा बिगड़े हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 साल के एक लड़के ने चिट्ठी लिखकर ऐसी बात कही है कि हर कोई दंग है। उड़ीसा के मलकानगिरी जिले के 505 गावों में फैले जापानी इंसेफ्लाइटिस की वजह से अब तक हुई 73 बच्चों की मौत के बाद लड़के ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर कहा कि पूरी दुनिया घूमते हैं कभी इस गांव भी आ जाइए।

जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर उदय शंकर मिश्रा ने कहा कि जापानी इंसेफलाइटिस की वजह से सिर्फ 27 बच्चों की मौत हुई है। बाकी बच्चों की मौत दूसरी बीमारियों से हुई है।
क्या हमारे गांव नहीं आ सकते?
10 साल उमेश माधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा, 'हमारी जिंदगी बचा लीजिए। मेरे कई दोस्त इस घातक बीमारी से मर चुके हैं। आप पूरी दुनिया घूमते हैं। क्या आप हमारे गांव नहीं आ सकते? आकर देखिए कैसे यहां बच्चे मर रहे हैं।'
'हमारे गांव में लोग मर रहे हैं'
सिकापल्ली ग्राम पंचायत में आने वाले प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र माधी ने उन मां-बाप का दुख भी अपनी चिट्ठी में बयां किया जिन्होंने इस गंभीर बीमारी की वजह से अपने बच्चे खो दिए हैं। उसने लिखा, 'सर आप अलग-अलग देशों में घूम रहे हैं। क्या आप यहां नहीं आ सकते? देखिए कैसे हमारे गांव के लोग मर रहे हैं।'
उड़ीसा के कम से कम 505 गांव जापानी इंसेफलाइटिस की चपेट में हैं। राज्य सरकार ने यह माना है कि बीते तीन-चार दिनों से हालात ज्यादा बिगड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications