मथुरा में भयंकर सड़क हादसा, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, दर्जनों जख्मी
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आज तड़के एक बड़े सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 4 लोगों की गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है। हादसा दो ट्रकों के जबरदस्त भिड़ंत के बाद हुआ।

टक्कर कितनी भयंकर थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों ट्रक 100 मीटर की दूरी पर जाकर पलट गये। हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में ठ पुरुष, दो महिला तथा एक बच्चा है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications